Gamaharia:  अनमोल अनन्या फाउंडेशन ने बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण

गम्हरिया: सामाजिक संस्था अनमोल अनन्या फाउंडेशन की ओर से  बुधवार को मीरूडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया. संस्था के संयोजक अग्नि बेसरा के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान बच्चों को शिक्षा, समय व अनुशासन का महत्व बताते हुए उन्हें नियमित स्कूल आने की सलाह दी गयी. मौके पर बेसरा ने बताया कि हमारा उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं का समाधान करना तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है. इस दौरान बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर उन्हें नियमित स्कूल आने को प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में आयुष शुक्ला, हिमांशु, प्रशांत जॉनसोन, रितिक सिंह, मनिष टुडू, अभिषेक प्रधान आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ेः Bokaro:  शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *