Gamharia: आबुआ आवास लाभुक से लूट मामले में नहीं मिली अबतक सफलता

गम्हरिया:  कोलाबिरा ओपी अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा से आबुआ आवास का पैसा निकाल लौट रही वृद्धा बिपुला महतो से 50 हजार लूट मामले में पुलिस को पांच दिन बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है. कोलाबिरा ओपी के पीछे महज कुछ मीटर की दूरी पर दुर्गा मंदिर के पास घटी छिनतई की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं गांव के अंदर दिनदहाड़े छिनतई जैसी घटना घटित होने से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बन गया है.

ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से

ग्रामीणों ने बताया कि कोलाबिरा ओपी के पास ही लगने वाले साप्ताहिक हाट से मोबाइल व साइकिल की चोरी होना ग्रामीणों के लिए आम बात हो गयी है, लेकिन ओपी के पास से ही दिनदहाड़े छिनतई की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल नहीं होने पर लोगों में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: विश्व पर्यावरण दिवस पर नमामि गंगे योजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *