Gamharia: सांस्कृतिक रंग में रंगी विदाई, छात्रों को मिला प्रेरणादायक संदेश

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में कक्षा 12वीं (सत्र 2023-2025) के विद्यार्थियों के लिए ‘जेवियर नाइट’ का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शिक्षा यात्रा की पूर्णता और नए सफर की शुरुआत के रूप में मनाया गया.

 

उद्घाटन एवं प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम का उद्घाटन एक्सआईटीई कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. इ.ए. फ्रांसिस, फादर मुक्ति, फादर जेरी एवं लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर के.एम. जोसेफ ने किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आप देश के किसी भी कोने में जाएं, अपने मधुर आचरण से लोगों के दिलों में जगह बनाएं ताकि आपको जीवनभर याद रखा जाए.”

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस दौरान संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया.
कला संकाय: निश्चित राज
वाणिज्य संकाय: क्रिस्टा सिंह सरदार
विज्ञान संकाय: रिद्धिमा चटर्जी
सामाजिक कार्यों में योगदान: सुमित दास
चीयरफुल छात्र पुरस्कार: आयुष शेखर मिश्रा
अचीवमेंट अवार्ड: पिया दास
‘जेवियरियन’ ऑफ द ईयर: निश्चित राज

शिक्षकों की अहम भागीदारी

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, ब्रदर अमलराज, शिक्षिका आनंदिता महतो, फरहीन अख्तर, सरोज रंजन, परमजीत कौर समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने भाग लिया.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: यूनिवर्सल पीस पैलेस में निशुल्क योग कक्षाएं, हर दिन सुबह 6 बजे से

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *