चाईबासा: आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चाईबासा के कैफेटेरिया में केंद्रीय बजट को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का बजट आजादी के बाद का ऐतिहासिक बजट है. उन्होंने बताया कि इस बजट से समाज में एक बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा. यह बजट केवल लोगों को भोज देने वाला नहीं है, बल्कि उनकी जेब भरने वाला है. लोग इस बजट की चर्चा कर रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं.
बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष घोषणाएँ
बजट में बुजुर्गों के लिए छूट की लिमिट को डबल कर दिया गया है. अब सीनियर सिटीजन को ₹1 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दो योजनाओं की घोषणा की गई है, जिसमें एक योजना का लाभ झारखंड को विशेष रूप से मिलेगा. अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए टर्म लोन दिया जाएगा. इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में इन उद्यमियों को दो करोड़ रुपए तक का टर्म लोन मिलेगा.
खेल और रक्षा के लिए बजट में बढ़ोतरी
बजट में खेल के लिए भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे खेलो इंडिया को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. डिफेंस के क्षेत्र में भी बजट को बढ़ाया गया है, जो हमारी सामरिक शक्ति को बढ़ाने में सहायक होगा. यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में नींव का काम करेगा.
आयकर में छूट और अन्य योजनाएँ
आयकर में 12 लाख तक कर की छूट के साथ-साथ मध्यम वर्ग के परिवारों पर भी ध्यान दिया गया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना प्रारंभ की जा रही है. प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री हेमंत केसरी, जिला मंत्री रितेश कुमार, पिंटू द्वारिका शर्मा, और रोहित दास उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Bokaro: बोकारो हाफ मैराथन, फिटनेस का उत्सव और एकता का प्रतीक
There is no ads to display, Please add some



















































