घाटशिला उपचुनाव: C.P. सिंह ने किया चुनाव प्रचार, कहा – जनभावनाओं से कट चुकी है सरकार

जादूगोड़ा:  घाटशिला विधानसभा के जादूगोड़ा स्थित रामनगर बस्ती में आज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और रांची के विधायक सी.पी. सिंह ने जनसंपर्क किया। स्थानीय जनता ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नेत्री शिला उरांव अपने समर्थकों के साथ झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। विधायक सी.पी. सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सभा को संबोधित करते हुए सी.पी. सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार अब जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी है और आदिवासी समाज का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा, “अब जनता इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है।”

उन्होंने उपस्थित जनता से अपील की कि आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में क्रमांक-1 पर कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। सी.पी. सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो अधिकार, अस्मिता और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।

सभा में जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह परमार, चंचल दास, विक्रम सिंह, रूपाली सवैया, तनुश्री नंदा, रीना महाली, सुमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

    जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

    Spread the love

    Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

    जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time