घाटशिला उपचुनाव: माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रैंडमाइजेशन हुआ पूरा, निगरानी मजबूत बनाने की तैयारी

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की तैयारियों के तहत माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ। यह रैंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। 11 नवंबर 2025 को इन सभी बूथों पर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 30 चयनित पोलिंग स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 6 अतिरिक्त माइक्रो ऑब्जर्वर समेत कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर का रैंडमाइजेशन किया गया। अंतिम रैंडमाइजेशन 9 नवंबर 2025 को होगा, जिसमें माइक्रो ऑब्जर्वर को उनके संबंधित बूथों पर तैनाती दी जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि माइक्रो ऑब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनका काम शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना और किसी भी अनियमितता पर नजर रखना है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: माइक्रो ऑब्जर्वर, पोलिंग दल और EVM तैयार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए अहम निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *