Ghatsila : झामुमो शहरी प्रभारियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, सोमेश चंद्र सोरेन की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान

  • उपचुनाव को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह, जनता से तीर-धनुष पर वोट देने की अपील
  • शहरी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचा रहे झामुमो का संदेश विकास के लिए तीर-धनुष जरूरी

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जनसंपर्क अभियान और भी तेज हो गया है। शहरी क्षेत्र के प्रभारियों ने आज कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर पार्टी के साझा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को तीर-धनुष छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान प्रभारियों ने कहा कि झामुमो की सरकार ने विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और जनता के भरोसे को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आगामी 11 नवंबर को क्रम संख्या 2 पर बटन दबाकर सोमेश सोरेन को विजयी बनाएं।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : ध्यान फाउंडेशन में झामुमो प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने की गौसेवा

झामुमो नेताओं ने कहा विकास की गंगा बहाने के लिए जरूरी है तीर-धनुष को मजबूत समर्थन

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में झामुमो प्रत्याशी के प्रति जबरदस्त उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि झामुमो की सरकार ही राज्य में स्थायित्व और जनहितकारी योजनाओं की गारंटी है। मौके पर काजल डांन, सुखलाल हांसदा, अंपा हेम्ब्रम, गोपाल कोयरी, मदन दोलाई, महेश्वर माहली, आनंद गोराई समेत कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि घाटशिला की जनता इस बार भी विकास के प्रतीक तीर-धनुष के साथ है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time