Giridih : बिरनी कारोबारी के घर डकैती कांड के चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

 

गिरिडीह : बिराजपुर के कारोबारी सुरेश मोदी के घर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस दबोचने में सफल रही। वहीं 55 हजार नगद रुपये के साथ दो बाइक और एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। दो दिन में मिले सफलता के बाद मंगलवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ धनंजय राम के साथ इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दिया। और बताया कि सुरेश मोदी के घर दर्जन भर से अधिक अपराधियों ने 20 लाख की डकैती किया था। गिरफ्तार अपराधियो में तीनो अपराधी कतरास थाना के श्यामडीह निवासी मोहम्मद मोहतमिम, करण दास और गुलजार अंसारी शामिल हैं। वहीं चौथा अपराधी मोहम्मद हातिम इसी कतरास थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

इसे भी पढ़े : Jammu Kashmir: नौशेरा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, 6 जवान घायल, जाने कब और कैसी हुई घटना

डकैती कांड के कई अपराधी फिलहाल फरार हैं – एसपी 

एसपी ने बताया कि सुरेश मोदी के घर डकैती की योजना गुलज़ार अंसाडकैती कांड के कई अपराधी फिलहाल फरार हैंरी ने बनाया था। और गुलजार अंसारी के इशारे पर पूरी टीम को तैयार करने का जिम्मा हातिम को मिला था। एसपी की माने तो । और उनके गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में अलग अलग राज्यों में छापामारी किया जा रहा है। क्योंकि गिरफ्तार चारो अपराधी घटना के बाद कोलकाता और बंगाल के अलग अलग ज़िलों में फरार हो गए थे। इतना ही नहीं पुलिस की पकड़ से बचने के लिए चारो अपराधी नॉर्मल मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन गुलजार के छिपे होने की सूचना मिला, तो उसे दबोचा गया। इसके बाद गुलज़ार के निशानदेही पर तीनो को दबोचा गया।

इसे भी पढ़े : नवागढ़ में गंगा पूजा कर की गयी सुख समृद्धि की कामना, आसंगी घाट पर सांसद विद्युत वरण महतो ने लगायी डुबकी

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time