नवागढ़ में गंगा पूजा कर की गयी सुख समृद्धि की कामना, आसंगी घाट पर सांसद विद्युत वरण महतो ने लगायी डुबकी

हंस पकड़ो प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत.

गम्हरिया : जय मां गंगा पूजा समिति की ओर से नवागढ़ गांव के खरकई नदी घाट में गंगा पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्रतिमा स्थापित कर गंगा पूजा कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. साथ ही समिति द्वारा टुसू मेला व युवाओं के बीच हंस पकड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हंस पकड़ो प्रतियोगिता में रूबी महतो (नवागढ़), प्रतिमा महतो (उदयपुर), लतिका दास (धतकीडीह), निरासी देवी (उदयपुर) विजेता बना.

इसे भी पढ़े : jamshedpur : क्राइम कंट्रोल मानव अधिकार संघ की बैठक में नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाने का लिया गया निर्णय

पुरस्कार वितरण मुखिया सुकदेव सरदार, पूर्व उपमुखिया अर्जुन माझी, मंगल महतो, डॉ. फटिक महतो, लक्ष्मी महतो, कुंती बारिक, वीरसिंह माझी, दिलीप बारिक, मदन बारिक, वकिल महतो, तपन मिश्रा, दिनेश मंडल आदि ने किया. इसके पश्चात प्रतिमा विसर्जन कर अनुष्ठान का समापन किया गया. वहीं मकर संक्रांति के मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो आसंगी स्थित खरकई नदी घाट पहुंचे, जहां आस्था की डुबकी लगाकर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की.

इसे भी पढ़े : साहब जरा इधर भी नजरें इनायत करें. रीगल गोलचक्कर पर खुले आसमान के नीचे बूढ़ी आंखे आपकी राह तक रही हैं.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time