jamshedpur : क्राइम कंट्रोल मानव अधिकार संघ की बैठक में नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाने का लिया गया निर्णय

 

जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ की एक प्रथम बैठक बिष्टुपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वप्रथम कमीटी की प्रथम सुची जारी करने के पश्चात संघ के समस्त पदाधिकारीयों ने एक दूसरे से अपने परिचय देते हुए रूबरू हुए। इस दौरान उपस्थित संघ के पदाधिकारी ने संगठन को मजबूत बनाने एवं आगे की रणनीति बनाने से संबंधित अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संघ के क्रियाकलाप एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए पदाधिकारीयों को ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करने की बात कहीं है।

इसे भी पढ़े : Jamshedpur:जुबली पार्क में व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

जरूरतमंद लोगों को भी हर संभव सहयोग देने का निर्णय लिया गया

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जनहित से संबंधित प्राथमिकता के आधार पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर एवं सकारात्मक कार्य कर जरूरतमंदों को हक अधिकार दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावे घरेलू हिंसा से प्रताड़ित ,शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित जरूरतमंद लोगों को भी हर संभव अपना भरपूर सहयोग और समर्थन देने का निर्णय भी लिया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, चैयरमैन मंदीप सिंह , सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हर्ष सिंह, सचिव महावीर साह, मंत्री सनी सिंह, उप संगठन सत्यप्रीत सिंह, शैलेश कुमार अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता, जांच मंत्री संजय कुमार अग्रवाल, प्रवक्ता किरण देवी, सदस्य पूनम देवी, कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी, कानूनी सलाहकार रंजीत शर्मा उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़े : साहब जरा इधर भी नजरें इनायत करें. रीगल गोलचक्कर पर खुले आसमान के नीचे बूढ़ी आंखे आपकी राह तक रही हैं.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time