Godda: महागामा में ठगी का बड़ा पर्दाफाश, नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

गोड्डा: महागामा थाना कांड संख्या- 23/2025 के अंतर्गत 29 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महागामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर में हेलिपैड के आसपास 3-4 व्यक्ति रुपये (नोट) बनाने के नाम पर लोगों को ठगने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं.

छापामारी की कार्रवाई

सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. दल ने रात करीब 20:40 बजे महागामा ऊर्जानगर स्थित हेलिपैड के पास घेराबंदी कर छापेमारी की. इस कार्रवाई में एक स्कोर्पियो में सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. स्कोर्पियो की तलाशी लेने पर ठगी करने के उद्देश्य से बनाए गए कागज का रुपये जैसा बंडल एवं एक केमिकल बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया.

जप्त सामान की विवरणी

1. काले कागज का बंडल: 1200 (बारह सौ पीस)
2. काले कागज में एक सौ का नोट छपा हुआ एक पीस
3. काले कागज में दो सौ का नोट छपा हुआ एक पीस
4. वाटर बोतल में भरा हुआ केमिकल (एक लिटर)
5. “Aptiplex Liquid” लिखा हुआ बोतल (एक)
6. स्कोर्पियो वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर JH17S-6104
7. स्क्रीन टच मोबाइल: तीन

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पता इस प्रकार हैं:
1. संजय कुमार, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता यमुना पासवान, सा० गोनरचक, थाना धोरैया, जिला बांका (बिहार)
2. मो0 नैयर, उम्र 32 वर्ष, पिता महमुद आलम, सा० बिरबलपुर, थाना धनकुंड, जिला बांका (बिहार)
3. मु0 इकबाल आलम, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मु0 हबीब आलम, सा० हसाय, थाना धनकुंड, जिला बांका (बिहार)

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा का वार्षिक उत्सव, शिक्षा मंत्री ने की विद्यालय की प्रशंसा, किए कई वादे

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Gua : बिना परमिट बस संचालन पर गाड़ी मालिक ने उठाई आवाज, परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने परिवहन विभाग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time