Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों और आयोजन समिति द्वारा विधायक का पारंपरिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।वहीं मंच को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये आपसी सौहार्द, भाईचारे और मिल्लत के वातावरण को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से व्यक्ति का मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।साथ ही पुराने दिनों को याद करते हुए श्री महंती ने क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले बरसोल थाना क्षेत्र उग्रवादी गतिविधियों और हिंसा की मार झेल रहा था। लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। चारों ओर शांति का माहौल है, जिसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि आज हर जाति और धर्म के लोग एक साथ मिलकर इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सुधीर सिंह , गणेश मुंडा, जीतेन्द्र ओझा, विकास मुंडा, सरोज मुंडा, महेंद्र मुंडा, देवासिस मुंडा, अबीर मुंडा, निसित मुंडा, साधु मुंडा, कृष्णा मुंडा, अशोक सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *