जमशेदपुर: विजयादशमी के अवसर पर पोटका प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर स्थित श्री श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति, आसनबनी की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व मनाया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा, “दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह जीवन के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है। यह सिखाता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य, धर्म और अच्छाई की ही विजय होती है।”

रावण दहन के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह पर्व हमें नकारात्मकता का त्याग कर अच्छाई और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा देता है। हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करे, तो यही सच्ची विजयादशमी होगी।”
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बागबेड़ा और जुगसलाई में जल संकट, कांग्रेस ने विभाग को दी चेतावनी


















































