Potka : राखा माइन्स में भव्य टुसू मेला, संस्कृति और परंपरा का दिखा रंग

  • टुसू मेला हमारी परंपरा और पहचान का प्रतीक : संजीव सरदार
  • राखा माइन्स में टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजीव सरदार ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिमाओं को किया पुरस्कृत
  • पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया पुरस्कार वितरण, उमड़ी भारी भीड़

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत राखा माइन्स फुटबॉल मैदान में कुलडीहा ग्रामवासियों की ओर से आयोजित विशाल टुसू मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में क्षेत्र के ग्रामीण पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच टुसू मेला ने ग्रामीण संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। इस अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों के उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

टुसू मेले में दिखी लोक संस्कृति की अनूठी झलक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने युवाओं से अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि टुसू मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आधुनिक दौर में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर टुसू प्रतिमा प्रतियोगिता में घोड़ाबांधा को प्रथम, पत्मदा को द्वितीय और बदाजुड़ी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागी प्रतिमाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चक्रधर महतो, पलटू महाकुड़, पीयूष मंडल, विकास दास, पृथ्वीराज पात्र, जितेंद्र पात्र, चितरंजन पात्र, ग्राम प्रधान संजू लाहा, धनुराम सिंह, राम कृष्ण भगत, जितेन पात्रो सहित मेला कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Potka : आस्था के महापर्व में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, पर्व को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

पोटका : सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार की संध्या पोटका के प्रसिद्ध कमल तालाब…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time