Seraikela : लोजपा विधायक प्रकाश चंद्र का भव्य स्वागत

  • समाजसेवी राजेश साहू के आवास पर हुई विधायकी जीत का जश्न

सरायकेला : मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के ओबरा, बिहार के विधायक श्री प्रकाश चंद्र का सरायकेला थाना चौक स्थित समाजसेवी राजेश साहू के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मनोज साहू, रूपेश साहू, ललित चौधरी और छोटेलाल साहू सहित अन्य लोगों ने उनके आगमन पर अभिनंदन किया। विधायक को माता जगदंबा का मुकुट और माता का फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य का आयोजन किया गया, जिसे देखकर विधायक प्रसन्न हुए और कलाकारों को सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: नेटवर्क की समस्या खत्म, 4G ई-पॉश मशीन से अब गरीबों को मिलेगा आसानी से राशन

विधायक प्रकाश चंद्र ने राजेश साहू और सरायकेला के निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जीत एक मिसाल है, क्योंकि उन्होंने ऐसे क्षेत्र से विजय हासिल की है जहाँ आजादी के बाद से एनडीए का कभी खाता नहीं खुला था। विधायक ने अपनी सफलता के लिए क्षेत्र के सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बताया और जनता के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्थन व्यक्त किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

Spread the love

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time