Ramgarh: नेटवर्क की समस्या खत्म, 4G ई-पॉश मशीन से अब गरीबों को मिलेगा आसानी से राशन

रामगढ़:  झारखंड सरकार ने जन वितरण प्रणाली (PDS) को और बेहतर बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब सुदूर क्षेत्रों में भी गरीब लाभुकों को सरकारी राशन मिलने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

पहले राशन वितरण के लिए 2G ई-पॉश मशीन का इस्तेमाल होता था। लेकिन सुदूर और नेटवर्क-संकट वाले क्षेत्रों में 2G नेटवर्क पर्याप्त नहीं होने के कारण लाभुकों को समय पर राशन नहीं मिल पाता था।

अब 4G ई-पॉश मशीन के आने से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड में मंगलवार को झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न और अन्य सामग्री का वितरण करने के लिए 4G ई-पॉश मशीन वितरित की गई।

मांडू के विधायक तिवारी महतो ने राशन विक्रेताओं को नई मशीनें सौंपीं। इसके साथ ही प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बताया गया कि नई मशीन में एयरटेल और जिओ के 4G पोस्टपेड नेटवर्क के जरिए राशन वितरण अब और तेज और सहज होगा।

इस नई हाई-टेक मशीन के जरिए राशन वितरण करने वाला रामगढ़ जिला पूरे झारखंड में तीसरा जिला बन गया है। राशन विक्रेताओं ने कहा कि अब नेटवर्क की समस्या नहीं रहेगी और लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: शराब के कारण परिवार में तनाव, तालाब में मिला व्यक्ति का शव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time