Kharagpur :पूर्व मेदिनीपुर जिले के पाँशकुड़ा–हल्दिया–दीघा रेलखंड पर प्रस्तावित नीलकुंठिया समेत तीन हॉल्ट स्टेशन के निर्माण की हरी झंडी 

खड़गपुर  : पूर्व मेदिनीपुर जिले के पाँशकुड़ा–हल्दिया–दीघा रेलखंड पर प्रस्तावित नीलकुंठिया हॉल्ट स्टेशन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। साउथ ईस्टर्न रेलवे द्वारा इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू किए जाने से तमलुक, नंदकुमार और मयना ब्लॉकों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पाँशकुड़ा–हल्दिया–दीघा साउथ ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरोज घाड़ा ने बताया कि रेलवे के महाप्रबंधक पहले ही इस हॉल्ट स्टेशन के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर चुके हैं। अब टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद चयनित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस रेलखंड पर तीन हॉल्ट स्टेशनों की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो स्थानीय यात्रियों की सुविधा से जुड़ा अहम मुद्दा रहा है। नीलकुंठिया हॉल्ट के साथ अन्य दो प्रस्तावित स्टेशनों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वहां प्रारंभिक कार्य भी शुरू हो गया है, जिससे पूरी परियोजना को गति मिली है।
सरोज घाड़ा ने इस उपलब्धि के लिए साउथ ईस्टर्न रेलवे प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। साथ ही तमलुक लोकसभा के पूर्व सांसद दिव्येंदु अधिकारी और वर्तमान सांसद अभिजित गंगोपाध्याय के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया के निरंतर प्रयासों से ही यह मांग साकार हो सकी है।
उन्होंने हावड़ा–जकपुर पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन और रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी के सदस्यों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के सक्रिय हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया गया। कांथी लोकसभा के पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी और वर्तमान सांसद सौमेंदु अधिकारी को भी इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नीलकुंठिया हॉल्ट स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों, छात्रों और छोटे व्यवसायियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही तटीय क्षेत्र में रेल नेटवर्क मजबूत होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : SER खड़गपुर मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन

खड़गपुर  :  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल द्वारा सोमवार को साउथ इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, खड़गपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक औपचारिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान…

Spread the love

Gua : चाबी मिलने पर ही होगा विस्थापन, बिना चाबी वालों को राहत : उपायुक्त

गुवा : गुवा बाजार स्थित डीपासाई एवं जाटा हाटिंग क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस बीच विस्थापितों को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time