- वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समारोह
गुवा : गुवा के डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय की प्राचार्या माधवी पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही जीवन में सफलता की सच्ची आधारशिला हैं। उन्होंने छात्रों को परीक्षा को भय के रूप में नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मानने की प्रेरणा दी। प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Potka : बचपन से भक्ति का अभ्यास कराना हर माता-पिता का कर्तव्य – गोविंद दास शास्त्री
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चुने गए मिस्टर और मिस फेयरवेल
समारोह में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान फ्रैंकलिन बाबा जॉन को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और आरती लोहारा को ‘मिस फेयरवेल’ के रूप में सम्मानित किया गया। इतिहास के वरीय शिक्षक बी. सी. दास एवं राजवीर सिंह ने भी प्रेरणादायी संबोधन देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं के सभी विषय शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के विदाई समारोह को यादगार बनाने में योगदान दिया।