स्थानीय लोगों ने वाहन व ड्राइवर बदलने की मांग की
गुवा : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के गुवा चिकित्सालय के रेफरल वाहन से निजी सवारी एवं भाड़े पर सामान ढोने का आरोप लगा है. अस्पताल की ओर से मरीजों को राउरकेला रेफर करने के लिए विंगर वाहन रखा गया है. रविवार एवं सोमवार को छोड सप्ताह के अन्य पांच दिन (मंगलवार से शनिवार) उक्त वाहन से मरीजों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया जाता है. इस दौरान देखा गया है कि उक्त वाहन में निजी सवारी तथा यात्रियों एवं दुकानदारों के सामान भी ढोए जाते हैं. बताया जाता है कि इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी है. लेकिन सभी चुप्पी साधे हैं. गुवा क्षेत्र के लोगों ने ड्राइवर को हटाने तथा नए कन्ट्रेक्ट के तहत नए वाहन सप्लायर से नया वाहन संचालन की मांग की. बताया जाता है कि विगत 10 वर्षों से उक्त वाहन का परिचालन ड्राईवर किशोर दास कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : Gua: टोकलो की बजाय दूसरी बस में सवार होकर किरीबुरू पहुंची छात्रा, पुलिस को दी गई सूचना




















































