Gua : टाटानगर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक द्वारा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की शिक्षा

  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रैफिक नियमों का किया गया जनजागरूकता अभियान

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एक जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे ड्रिंक एंड ड्राइव करने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने से युवा वर्ग अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डाल देते हैं। नुक्कड़ नाटक में एक कार दुर्घटना का तांडव दिखाया गया, जिसमें पांच दोस्तों की मौत का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम को देखकर राहगीर, रेलवे यात्री और आसपास के लोग हैरान और सोच में डूब गए। आरपीएफ के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित कर नाटक का संचालन सुचारू रूप से किया।

इसे भी पढ़ें : Rachi : डोरंडा के मनिटोला में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या

नुक्कड़ नाटक का आयोजन टाटानगर स्टेशन के मुख्य निकास द्वार के समक्ष किया गया। मंच पर कार में पुतले रखकर दुर्घटना का सजीव दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिससे लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रस्तुति से लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उन्होंने विशेष रूप से पीकर वाहन न चलाने की अपील की। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव में दुर्घटना होने पर वाहन और स्वयं के इंश्योरेंस क्लेम भी रद्द हो जाते हैं, इसलिए हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सिद्धू–कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में नम आंखों से मां सरस्वती की विदाई

नाटक में सीट बेल्ट और हेलमेट के महत्व को भी दर्शाया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सीट बेल्ट लगाने से कार की सुरक्षा एसेसरीज सक्रिय होती हैं और दुर्घटना की स्थिति में एयरबैग आपके लिए सुरक्षा प्रदान करता है। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने और दंड का प्रावधान है। उन्होंने उपस्थित लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ लेने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : प्रधानाध्यापक को पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां; पाँच आरोपी जेल भेजे गए

नुक्कड़ नाटक में अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, शंकर कुमार प्रसाद, रितेश कुमार गुहा, अमित कुमार, गीता कुमारी, वीरेंद्र मंडल, संजय कुमार महतो, तेजीता, कंचन कुमारी, सत्य प्रकाश, सरस्वती मुर्मू और पार्वती मुर्मू सहित कई कलाकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आरपीएफ जवानों ने भीड़ नियंत्रण किया। बड़ी संख्या में टैक्सी और मैक्सी चालक, रेलवे यात्री और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस पहल से नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और दुर्घटनाओं को रोकने की महत्वता स्पष्ट हुई।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time