Gua : सामूहिक मेहनत और अनुशासन से सेल गुवा की ऐतिहासिक उपलब्धि

  • वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह–2025 में गुवा अयस्क खान ने जीते सर्वाधिक पुरस्कार
  • कठिन प्रतिस्पर्धा में गुवा अयस्क खान का शानदार प्रदर्शन

गुवा : वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह–2025 गुवा अयस्क खान के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता साबित हुआ। यह आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न चरणों में संपन्न हुआ, जिसमें सुरक्षा मानकों, कार्यप्रणाली, प्रबंधन दक्षता, स्वच्छता तथा तकनीकी क्षमताओं के आधार पर खानों का गहन निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया। समारोह का अंतिम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 07 फरवरी 2026 को नोवामुंडी में मेसर्स टाटा स्टील द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुवा अयस्क खान ने अपने नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए। गुवा अयस्क खान को समग्र ठेका प्रदर्शन, लोडिंग प्रणाली, हॉल रोड एवं यातायात नियमों के अनुपालन तथा वैधानिक जनबल एवं आवश्यक प्रावधानों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो सुरक्षा और संचालन के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

प्रबंधन बदलाव के बावजूद रिकॉर्ड उपलब्धि

इसके अतिरिक्त गुवा अयस्क खान ने एम.वी.टी.सी. प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ, हाउसकीपिंग एवं स्वच्छता अभियान, दुर्घटना नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी एवं मॉक ड्रिल, प्रकाश व्यवस्था, कार्यशाला एवं विद्युत सुरक्षा तथा संचालन एवं अनुरक्षण सहित एचईएमएम संचालन-अनुरक्षण श्रेणियों में द्वितीय स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में गुवा खदान के शीर्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए थे, इसके बावजूद गुवा अयस्क खान ने पिछले एक दशक की तुलना में सर्वाधिक पुरस्कार अर्जित कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक सी. बी. कुमार ने कहा कि यह सफलता सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और हितधारकों की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने सुरक्षा को कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : यूनियन का शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेने के लिए अधिकृत, ग्रेड रीविजन पर होगी वार्ता

कमेटी मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला, उपचुनाव और आमसभा पर भी चर्चा रक्तदान शिविर और मूर्ति अनावरण की तैयारी शुरू जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित यूनियन की कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *