गुवा: बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बाजार स्थित बड़बिल जाने वाले मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक हाईवा और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के दौरान बाइक चालक का एक पैर टूट गया, जबकि पीछे बैठा युवक सड़क किनारे जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बड़ाजामदा पुलिस ने घायल बाइक चालक को तत्काल नोवामुंडी टिस्को अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब गिट्टी लदे हाईवा ने बड़ाबिल की ओर टर्न लिया और पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हाईवा चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी। लोगों ने बताया कि यदि चालक ने समय पर ब्रेक न लगाया होता, तो दोनों युवक हाईवा के नीचे आ सकते थे।
घटना के बाद पुलिस ने मौके से हाईवा को जब्त कर थाने ले गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :


















































