कथा श्रवण मात्र से अज्ञान समाप्त होकर ज्ञान प्राप्त होता है – आशुतोष तिवारी

गंगा लोगों को पवित्र करती है वैसे कथा भी लोगों को पवित्र करती है – आचार्य 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टुइलाडुंगरी में गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य आशुतोष तिवारी शांडिल्य जी महराज (अयोध्या धाम से आये) ने कथा में बताया कि भागवत कथा सुनने से जीव का ही नहीं अपितु धुंधकारी जैसे प्रेत का भी कल्याण हो जाता है और उसे परम् गति प्रदान करता है.  गंगा लोगों को पवित्र करती है वैसे कथा भी लोगों को पवित्र करती है.

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित

श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

कथा श्रवण मात्र से अज्ञान समाप्त होकर ज्ञान प्राप्त होता है. ये कथा भक्ति, ज्ञान वैराग्य को पुष्ट करती है, जीव और जीवन को मंगल बनाती है. भक्त भगवान सेवा समिति द्धारा आयोजित भागवत कथा में व्यास पीठ से कथावाचक ने श्री जड़भरत कथा, अजामिल उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई.  कथा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.  कथा से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ पुरोहित शुभेन्द्र शास्त्री और सोनु पंडित ने पूजा अर्चना कराई. आज की यजमान समिति की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने पूजा करायी.  मौके पर बड़ी संख्या में  कथा प्रेमी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time