Bihar: बिहार में अब ‘कैट कुमार’ ने किया निवास प्रमाणपत्र का आवेदन, आवेदनकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास:  बिहार में फर्जीवाड़े की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ब्लूटूथ डिवाइस के नाम पर बने फर्जी प्रमाणपत्रों के बाद अब रोहतास जिले में एक नया और अजीब मामला सामने आया है। नासरीगंज के आरटीपीएस काउंटर से एक ऐसा आवेदन मिला, जिसमें बिल्ली के नाम पर आवासीय प्रमाणपत्र मांगा गया था।

 

नाम ‘कैट कुमार’, पिता का नाम ‘कैटी बॉस’
ऑनलाइन मिले इस आवेदन में आवेदक का नाम ‘कैट कुमार’ और पिता का नाम ‘कैटी बॉस’ लिखा गया था। तस्वीर की जगह भी बिल्ली की फोटो लगाई गई थी। आवेदन में ईमेल आईडी और बाकी जानकारी भी फर्जी निकली।

प्रशासन ने दर्ज की प्राथमिकी
मामले को गंभीर मानते हुए नासरीगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी ने मोबाइल नंबर के आधार पर नासरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि आवेदक ने सरकारी काम में बाधा डालने, षड्यंत्र रचकर सरकारी व्यवस्था की छवि खराब करने और ऑनलाइन प्रणाली का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की।

डीएम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि यह कृत्य सरकारी काम में बाधा डालने और व्यवस्था की छवि धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar: सरकारी सिस्टम से हुआ मज़ाक, पिता–कुत्ता बाबू, मां–कुतिया देवी – Dog बाबू को मिला निवास प्रमाण पत्र

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Munger : बिहार की नाज़िया ने आठ साल बाद पुनः शुरू की पढ़ाई, 10वीं में हासिल किए 81 प्रतिशत अंक, एजुकेट गर्ल्स के प्रगति कार्यक्रम की मदद से पूरी की पढ़ाई 

मुंगेर : परिवार की आर्थिक मदद के लिए 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाली नाज़िया परबीन ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) से 10वीं की…

Spread the love

Patna : बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने

पटना : बिहार में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार का गठन हो गया है। इसका कारण यह है कि सम्राट चौधरी के साथ दो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time