- राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने बेलबरण के साथ माँ का कपाट खोला
सरायकेला : पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी सरायकेला के अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के कर कमलों से बेलबरण के साथ माँ का कपाट खोला गया और षष्ठी पूजा के साथ भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का उदघाटन हुआ। इस अवसर पर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि यह केवल पूजा नहीं है, बल्कि हमारी पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक है और इसे बचाना हर सरायकेला बासी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि देश की स्वतंत्रता से पूर्व यह पूजा राजबाड़ी में आयोजित हुआ करती थी और पूरा खर्च राजबाड़ी द्वारा किया जाता था। स्वतंत्रता के बाद यह पूजा जनता द्वारा आयोजित की जा रही है और आज भी भव्य रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और जनता का आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें : Deoghar : संताल परगना के सबसे भव्य पंडाल का उद्घाटन
सरायकेला में सांस्कृतिक और पारंपरिक महोत्सव का आयोजन
उद्घाटन समारोह में भोला महंती, गोलक बिहारी पति, श्रीधर सिंहदेव, दिलीप कुमार दाश, पार्थो सारथी दाश, पप्पू सामंत, रुपेश साहू, सौरभ साहू, शम्भू आचार्य, उमेश भोल, मनोज सिंह, तपन कामिला, रामनाथ सरंगी, देवराज सिंहदेव, मनोज महाराणा, अनिल महंती, पंकज साहू, गौतम नायक, दीपक बराट, राजेश रजक, कालू राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने इस भव्य आयोजन में सहयोग और उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई।




















































