Indian Railways: नेट जीरो कॉर्बन की ओर बढ़ रही भारतीय रेल – अश्विनी वैष्णव

भोपाल: भोपाल में आयोजित ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के समापन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के भविष्य के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा किया. उन्होंने रेलवे के विद्युतीकरण और वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग पर विस्तृत रूप से चर्चा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस समिट में जुड़ते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रेलवे को ‘नेट जीरो’ कॉर्बन का लक्ष्य सौंपा है, जिसे पूरा करने के लिए रेलवे अब तक 1500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स से टाइअप कर चुका है.

रिन्यूएबल एनर्जी और PPA समझौते की दिशा में कदम

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे का अगला लक्ष्य रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स से अधिक से अधिक ऊर्जा प्राप्त करना है. उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के साथ 170 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी पर हुए समझौते को महत्वपूर्ण कदम बताया. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे विंड और न्यूक्लियर पावर एनर्जी खरीदने के लिए भी उत्सुक है. रेल मंत्री ने राज्यों से भी अपील की कि वे अपनी रिन्यूएबल, विंड, हाईड्रो और न्यूक्लियर ऊर्जा से रेलवे को ऊर्जा आपूर्ति करने के लिए आगे आएं.

मध्य प्रदेश में रेलवे के विकास और बजट आवंटन पर विशेष ध्यान

रेल मंत्री ने मध्य प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 14,745 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक बजट आवंटन का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि अब मध्य प्रदेश में हर साल 230 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है, जबकि पहले यह आंकड़ा महज 29 किलोमीटर था. इस तरह, रेलवे का कार्य गति और फंड दोनों के लिहाज से पहले से 7.5 गुना बढ़ चुका है.

नई प्रौद्योगिकियों और हाइपरलूप की दिशा में भारतीय रेलवे का कदम

रेल मंत्री ने एशिया की पहली ग्लोबल हाइपरलूप प्रतियोगिता 2025 के समापन में भी भाग लिया और इस दौरान भारत के युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सफलता को सराहा. उन्होंने बताया कि भारतीय रेल और आईआईटी मद्रास मिलकर वर्टिकल टेक-ऑफ लैंडिंग व्हीकल पर कार्य करेंगे, जो भविष्य की यात्रा के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है.

भारत की हाइपरलूप ट्रैक और तकनीकी सफलता

रेल मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि आईआईटी मद्रास में स्थित भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक 422 मीटर लंबा है. यह भारतीय रेलवे और शिक्षा क्षेत्र के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाता है, और भारत को वैश्विक स्तर पर रेलवे नवाचारों को बढ़ावा देने में मदद करेगा.

 

इसे भी पढ़ें : IIFA 2025: 25 वर्ष का हुआ आईफा, बॉलीवुड का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर में – शाहरुख, करीना, माधुरी और कृति का दिखेगा जलवा

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

Spread the love

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time