
चाईबासा में रिश्तेदार के यहां आयी थी लड़की, परिजनों की खोजबीन जारी
गुवा : टोकलो की रहने वाली एक छात्रा बुधवार को भटककर किरीबुरू पहुंच गई. अपने गांव का स्पष्ट नाम नहीं बताने के कारण लड़की को गांव की सहिया के संरक्षण में रखा गया है. साथ ही इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दे दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने परिजनो के साथ चाईबासा में किसी रिश्तेदार के यहां आयी थी. यहां से अपने गांव जाने के लिए सभी चाईबासा बस स्टैंड पहुंचे. इसी दौरान लड़की अपने परिजनों से बिछड़ गई. परिजनों के नहीं मिलने पर वह चाईबासा से किरीबुरू जाने वाली बस में सवार हो गई तथा किरीबुरू पहुंच गई. वहां जाने के बाद लवारिश हालत में उसे देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी थाना को दी. बात में लड़की को गांव की सहिया सरिता मुंडू को सौंप दिया. पुछे जाने प लड़की अपना नाम प्रियंका सोय (11 वर्ष) बता रही है. लड़की के परिजनों को खोजने के लिए मुखिया पार्वती किड़ो और साहिया ने किरीबुरु थाना में मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : केयू में सामने आया फर्जीवाड़ा, कुल सचिव व वित्त पदाधिकारी के हस्ताक्षर से 1.58 करोड़ की हुई अवैध निकासी