Saraikela: गांव के जंगल में मिला घायल हाथी, चांडिल वन विभाग की टीम कर रही रेस्क्यू

सरायकेला:  सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव और चातरमा के बीच स्थित जंगल में शुक्रवार को एक घायल हाथी (गजराज) मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने तुरंत पलामू और दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी रेस्क्यू में लगाया है।

जानकारी के अनुसार, हाथी के अगले पैर में गहरी चोट आई है, जिसके कारण वह कई दिनों से चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यही हाथी कुछ दिनों पहले गांव में आतंक मचाता घूम रहा था। अब उसके घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जंगल की ओर उमड़ पड़े हैं।

वन पदाधिकारी ने बताया कि हाथी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। टीम उसे सुरक्षित उपचार देने और पुनर्वास के लिए प्रयासरत है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: घर में घुसा जंगल से भटका कोबरा, घरवालों में मची अफरा-तफरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *