आदित्यपुर: आदित्यपुर में स्थित एनआईटी जमशेदपुर में जेएए स्कॉलरशिप अवार्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री डॉ. मीरा मुंडा, एनआईटी कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर गौतम सूत्रधार, और विशिष्ट अतिथियों के रूप में एनआईटी जेएए के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र जितेंद्र सिंह, आरसीबी कंपनी के ग्लोबल सीएमडी वशिष्ठ पूर्व छात्र आरके बेहरा, और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चितरंजन सहाय उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत और मुख्य वक्तव्य
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके की. इसके बाद डॉ. मीरा मुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में छात्रवृत्ति से जुड़े कार्यक्रम संस्थानों में आयोजित किए जाने से छात्रों का मनोबल बढ़ता है. यह उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है और वे देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित रहते हैं. डॉ. मुंडा ने यह भी कहा कि एनआईटी के छात्र आज देश-विदेश में संस्थान और भारत का परचम लहरा रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है.
चयनित छात्रों को सम्मान और पुरस्कार
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार और इनामी राशि प्रदान की गई. यह पुरस्कार समारोह एनआईटी जमशेदपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करना और संस्थान के पूर्व छात्रों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को प्रेरित करना है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय खेल महोत्सव आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































