Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी की टीम विजेता बनी. जबकि नरवा पहाड़ कदमा फुटबॉल टीम उपविजेता बनी. विजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद,  खस्सी व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद, एक खस्सी व ट्रॉफी प्रदान किया गया. पुरस्कार की राशि स्थानीय पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू, जालिम मार्डी व समाजसेवी ललन साव ने प्रदान किया. प्रतियोगिता में तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7 हजार रुपये नकद व एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया. गौरतलब हो कि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्व. रवीन्द्र नाथ मुर्मू व स्व.कन्हैया लाल मुर्मू की स्मृति में आयोजित किया जाता है.

आयोजन को सफल बनाने में निम्न का रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी के अध्यक्ष घनीराम मुर्मू, सचिव हरिपदो मुर्मू, सहसचिव उदय टुडू, कोषाध्यक्ष मनोरंजन बेसरा, सह कोषाध्यक्ष दासमत सोरेन, प्रकाश सोरेन, अमित टुडू, बबलू सोरेन, संतोष सोरेन समेत सोसायटी के सदस्यों का अहम योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time