Jadugora: स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू, CRPF की तिरंगा यात्रा ने जादूगोड़ा में जगाई देशप्रेम की लौ

जादूगोड़ा:  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र जादूगोड़ा (सासपुर) की ओर से देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व सेकेंड कमान अधिकारी नीरज कुमार ने किया, जबकि आयोजन डीआईजी रमेश कुमार के निर्देश पर हुआ।

यात्रा सासपुर से शुरू होकर बड़ा पहाड़ और राखा कॉपर की मुख्य सड़क से गुजरी। इसमें 100 से अधिक जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे सभी प्रतिभागी “भारत माता की जय” और अन्य देशभक्ति नारों से वातावरण को गूंजा रहे थे। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में राष्ट्र के प्रति गर्व और तिरंगा फहराने की प्रेरणा जगाना था।

इसी क्रम में भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह और सत्या तिवारी के नेतृत्व में राखा कॉपर क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों यात्राओं ने आसपास के इलाकों में आजादी के जश्न का माहौल और भी जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर डीआईजी रमेश कुमार, कमांडेंट पंकज सिंह, सीएमओ (एसजी) मीना नवीन कुमार, उप कमांडेंट नीरज कुमार, सहायक कमांडेंट जफर आलम और तरुण बेरा, साथ ही सूबेदार मेजर रवि कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: आजादी के जश्न में लहराया तिरंगा, CRPF की बाइक रैली ने बढ़ाया रंग

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *