Jadugora: नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में दुर्गाउत्सव की तैयारी, विधि-विधान से हुआ पूजन

जादूगोड़ा:  आगामी दुर्गाउत्सव को लेकर नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को पूजा मंडप मैदान में विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन का नेतृत्व खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने किया, जबकि पूजन कार्य पुजारी भट्टो पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। इस दौरान उत्सव की सफलता और समाज में शांति-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर कमिटी के महासचिव मनोज कुमार सिंह, डॉ. पी.के. अधिकारी, खोमराज पोरगनिहा, एस.के. सिंह, परियोजना प्रबंधक अंजलू, डी.एन. सिंह, पी.सी. दास, धनंजय सिंह, सुब्रत कुमार गोप, रबिंद्रनाथ महतो, कुलदीप कुमार पाटेल, इंद्रजीत दास, ब्रजेश कुमार, अनुप कुमार भकत, विनोद कुमार, मोदन मोहन दास, मंटू शर्मा, एस.पी. सिंह और गाजिया हांसदा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कमिटी ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। मंडप सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पोटका के बड़ामपुट विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा

Spread the love

Related Posts

Bahragora: बहरागोड़ा में 2 करोड़ की लागत से सड़क का शिलान्यास, ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य के मिले निर्देश

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा में विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का रविवार को शिलान्यास किया गया। विधायक मोहंती ने…

Spread the love

Bahragora: जननायक ‘कुनु बाबू’ की आदमकद प्रतिमा से पाथरा चौक हुआ रोशन, अर्जुन मुंडा ने किया अनावरण

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत का पाथरा चौक अब स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी (कुनु बाबू) की आदमकद प्रतिमा के साथ क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। रविवार को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *