Jadugora: दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ शुरू, तीन जिलों की 32 टीमें आमने-सामने

जादूगोड़ा:  नरवा पहाड़ स्थित ऐतिहासिक तिलका स्टेडियम, हाड़तोपा में शनिवार से दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ की भव्य शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि लखन हेंब्रम ने किक मारकर किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की चिंगारी भड़क उठी।

इस फुटबॉल महाकुंभ में तीन जिलों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन बेहद अनुशासित और जोशीले माहौल में किया गया है। आयोजकों के अनुसार, रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के विजेता को ₹17,000 नगद, एक खस्सी और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता को ₹12,000 नगद, एक खस्सी व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लखन हेंब्रम, धनंजय सिंह, सालखु मुर्मू और गाजिया हांसदा का विशेष योगदान रहा। स्थानीय ग्रामीणों और फुटबॉल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पोटका में भूमि विवाद में की गई थी वृद्धा की हत्या, दो गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time