जादूगोड़ा: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नरवा पहाड़ आवासीय कॉलोनी में आज मां दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। संध्या समय पूजा पंडाल में ढाक की थाप और मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।
![]()
मां दुर्गा की खुशी और कल्याण के लिए 108 दीप प्रज्वलित किए गए। श्रद्धालुओं ने आरती के दौरान मां दुर्गा से सभी का सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा पंडाल में जनसैलाब उमड़ा, जहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर भक्तिभाव से आराधना करती नजर आईं।
![]()
इस अवसर पर यूसिल प्रोजेक्ट के खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, कमिटी के महामंत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मां दुर्गा से सभी का कल्याण और राज्य की प्रगति की कामना की।
पूजा के दौरान पंडाल में सुरक्षा, व्यवस्था और भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ पूजा में शामिल हो सके।
इसे भी पढ़ें :
Bihar: नवादा से पावापुरी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी, 25 किलोमीटर नई लाइन को मिली हरी झंडी