जादूगोड़ा: यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर सोमवार को तुरामडीह यूसिल कॉलोनी में संघ की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तुरामडीह कॉलोनी परिसर में भव्य तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों के बीच चित्रांकन और खेल-कूद प्रतियोगिताएं होंगी।
बैठक का आयोजन संघ के कार्यकारी महासचिव सृजन टुडू के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक सचिव मानिक चंद्र मुर्मू ने की। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई और जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में संघ के पदाधिकारी सृजन टुडू, मानिक चंद्र मुर्मू, मंगल टुडू और सुनील दिग्गी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: दीपावली की रात हुई हत्या का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार