Jamshedpur: दीपावली की रात हुई हत्या का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर:  दीपावली की रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा में हुई गोलीकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

डीएसपी हेड क्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भुइयांडीह निवासी दीपक विभाग की हत्या आपसी विवाद के कारण हुई थी। आरोपी अशोक दुबे का अपने दोस्त मुन्ना से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान अशोक ने पिस्तौल तान दी। इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे दीपक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक दुबे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, 11 नवंबर की शाम एसपी को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल अपराधी बाबूडीह कब्रिस्तान के पास किसी से मिलने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और प्रेम यादव (27) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में प्रेम ने बताया कि घटना में प्रयुक्त देशी रिवॉल्वर उसके साथी रौशन कुमार (26) के पास है। पुलिस ने रौशन को भी दबोच लिया। रौशन की निशानदेही पर तीसरे आरोपी अंगद मुखी (18) को पकड़ा गया।

तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने भूइयांडीह डंपिंग यार्ड से 1 देशी पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 5 गोलियां बरामद कीं। सभी आरोपी सिदगोड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो गई है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: स्थानीय रोजगार को लेकर आदिवासी मंत्रालय ने दिखाई गंभीरता, आशा लकड़ा ने दिया आश्वासन

Spread the love

Related Posts

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Potka : पोटका के पण्डियासाई गांव में जल जमाव सेे ग्रामीण परेशान, सात महीने पानी में डूबी रहती है मुख्य सड़क, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time