Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • ऑपरेशन नारकोसके तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख का अवैध माल जब्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को गुरुवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। ‘ऑपरेशन नारकोस’ के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुटी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल द्वारा स्टेशन परिसर में सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया और तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : सीपीआर प्रशिक्षण का दिखा असर, युवक ने बचाई व्यक्ति की जान

ओडिशा से बिहार तक सप्लाई की थी योजना

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेतिया, जिला पश्चिमी चंपारण अंतर्गत भीतहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि गांजा ओडिशा के रूपरा रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से टाटानगर लाया गया था। यहां से इसे पटना होते हुए बेतिया तक पहुंचाने की योजना थी। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Potka : छठे दिन भागवत कथा में कंस वध और कृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी से गूंजा मुहूलडीहा

स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

आरपीएफ ने बताया कि ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार गश्त, निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इसी सतर्कता के कारण यह सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बल को दें, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time