Jamshedpur: बरसों से जलभराव झेलती बस्तियों को मिली राहत, बर्मामाइंस में बनाई गई 3000 फीट लंबी गार्ड वॉल

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर बर्मामाइंस आईटीआई से सिद्धू कान्हू बस्ती तक लगभग 3000 फीट लंबी गार्ड वॉल का निर्माण कराया गया है. इस क्षेत्र की सिद्धू कान्हू बस्ती, श्री विनोबा आश्रम, दास बस्ती और आसपास की कई बस्तियां हर वर्ष हल्की बारिश में ही डूब जाती थीं. जलभराव के कारण बस्तीवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.

इस दीवार के निर्माण के बाद से इन बस्तियों को बरसात के पानी से बड़ी राहत मिली है. स्थानीय निवासी अब राहत की सांस ले रहे हैं. बस्तीवासियों ने एक सुर में विधायक सरयू राय की प्रशंसा की और उनके इस प्रयास को बस्ती के लिए एक नया जीवन बताया.

गार्ड वॉल निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीवार के किनारे वृक्षारोपण भी किया गया. इससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि दीवार की मजबूती और सौंदर्य भी बना रहेगा.

इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के ज़िला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, ज़िला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के अध्यक्ष बबलू कुमार, महासचिव दीपू तिवारी और सुमित कुमार उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: मैया योजना से दारू-मुर्गा तक, AJSU ने खोली सत्ताधारी राजनीति की पोल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time