Jamshedpur :  40 साल के अविवाहित ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बिरसानगर जोन नंबर आठ की है घटना

जमशेदपुर : शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. 40 साल के एक अधेड़ ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर आठ की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और मजदूरी कर जीवन यापन करता है. आरोपी की शादी भी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : Gua : दिल्ली में बिछड़ी सारंडा के करमपादा की बेटी सकुशल घर लौटी

रविवार की है घटना

रविवार को बच्ची के पिता काम पर गए थे और मां बरतन धो रही थी. इसी दौरान आरोपी बच्ची के पास आया और उसे केला देने के बहाने अपने घर के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां उसके पास गई तो बच्ची ने इशारे में सारी बाते अपनी मां को बताई. मां ने देखा की बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा है. उसने तत्काल आरोपी से पूछा पर उसने साफ मना कर दिया. सोमवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर साल किताबें बदलने की व्यवस्था पर रोक लगाए शिक्षा विभाग : कुलविंदर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *