Jamshedpur : परसुडीह में कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

  • छोटा गोविंदपुर के बजरंग नगर की घटना, पुलिस जांच में जुटी
  • रात में कुएं में गिरा मासूम, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में रविवार देर रात एक हृदयविदारक हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में हुई है। जैसे ही बस्ती के लोगों को जानकारी मिली कि एक बच्चा कुएं में गिर गया है, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 8 से मनीष रजक ने दाखिल किया पर्चा, नशा मुक्त वार्ड बनाना उद्देश्य

30 फीट गहरे कुएं से निकाला गया शव, जांच जारी

टाटा स्टील की सुरक्षा टीम की मदद से करीब 30 फीट गहरे कुएं से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिवम कुएं में कैसे गिरा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Hit And Run : बहरागोड़ा में सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, कोकमारा के युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया। कोकमारा गांव के 31 वर्षीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time