Jamshedpur: उलीडीह में महिला हुई साइबर ठगी की शिकार, ठगों ने खाते से निकाल लिए 25 हजार

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शर्मा लाइन निवासी संगीता सिंह साइबर ठगी की शिकार हों गई. ठगों ने उनके खाते से 25 हजार रुपए ठगी कर ली. इस संबंध में उलीडीह थाने में मोबाइल नंबर 8472875367 और 8002433658 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार संगीता सिंह ने ऑनलाइन पार्सल मंगाया था. ऑनलाइन पेमेट के लिए उन्होंने गूगल से संबंधित वेबसाइट का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया. गूगल में 8002433758 नंबर मिला. इसमें कॉल करने पर पहले किसी ने फोन नहीं उठाया इसके बाद 8472875367 नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मी बताया और ऑनलाइन पेमेट के लिए अकाउंट से जुड़ी जानकारी ली. इसी दौरान खाते से 25 हजार रुपए की निकासी हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: Singhbhum Chamber के पोस्ट बजट सेमिनार में कोलकाता से आये विशेषज्ञ ने साझा की महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time