जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मैरिन ड्राइव में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ने बाइक चलाते समय डिवाइडर से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के जिलिंग गांव निवासी के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र स्थित बागे बस्ती में किराये पर रह रहा था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।




















































