जमशेदपुर: आज अखंड संकीर्तन समारोह समिति की वार्षिक आम सभा विवेक नगर पार्क, छोटा गोविंदपुर में संघ के अध्यक्ष मधु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन संजय सिंह ने किया.बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पच्चीसवें अखंड संकीर्तन समारोह का आयोजन 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 फरवरी तक होगा. यह भव्य आयोजन रामायण पाठ, हवन यज्ञ, और 48 घंटे के अखंड संकीर्तन के साथ संपन्न होगा. समिति के सदस्यों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए.
अध्यक्ष मधु सिंह ने बताया कि इस वर्ष समारोह को अधिक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें समस्त गोविंदपुरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
समिति का विस्तार और कार्य विभाजन
समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समिति का विस्तार किया गया. संयोजकों में चंद्रशेखर सिंह, कमलेश सिंह, संजय सिंह, राधे श्याम सिंह, पवन सिंह, ललन शाह, दुर्गावती देवी, और गीता मिश्रा को शामिल किया गया.
राम लला महाआरती और लिट्टी-चोखा का आयोजन
बैठक के दौरान राम लला की स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर विशेष महाआरती का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भव्य उत्सव मनाया गया, जिसमें लगभग 200 लोगों ने भाग लिया. भक्तों ने लिट्टी-चोखा का आनंद उठाया.
उत्साह और भागीदारी
बैठक और कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु सिंह, कमलेश सिंह, पवन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राधे श्याम सिंह, भोला सिंह, बलराम सिंह, उपेंद्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, अरुण कुमार, जुगनू वर्मा, मधु मिश्रा, स्नेहलता, दुर्गावती देवी, रेखा देवी, बिनोद यादव, जलेश्वर प्रसाद सिंह, पवन लाल, जय नारायण सिंह, और अन्य गणमान्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Bahragora: KCC Premiere League में डोमजुड़ी टीम बनी विजेता, मिला यह पुरस्कार
There is no ads to display, Please add some



















































