Jamshedpur : 15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर समेत 13 गिरफ्तार

 

जमशेदपुर  : जमशेदपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जुगसलाई में छापेमारी कर 15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य तस्कर अब्दुल हामिद, नगमा खातून, मो जाकिर, सजाद खान उर्फ अमन , शेख अफरिदी उर्फ खदबद, आरिफ खान उर्फ पीलत , मो जावेद , मो अलताफ , मो चॉद, मो अरवाज उर्फ रोहित , मो अमीर गद्दी, अमृत गुड़ीया, सावन दास शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें :  Mumbai : मुंबई में 42 मंजिली इमारत में लगी आग, राहत व बचाव दल पहुंचा

सभी ब्राउन शुगर को छोटी पुड़िया में भरने का काम कर रहे थे

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई से बड़ी मात्रा में पूरे शहर में ब्राउन शुगर की सप्लाई हो रही है। पूर्व में फायरिंग के फरार आरोपी भाकुड़ और निजाम जुगसलाई में नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे है। सभी नदी किनारे भरी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर पहुंचे है जहां सभी ब्राउन शुगर को छोटी पुड़िया में भरने का काम कर रहे है। सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 150 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नकद समेत अन्य समान बरामद किए गए है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : इंटक ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पुण्यतिथि पर किया याद

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time