मुंबई : दक्षिण मुंबई के बायकुला इस्ट इलाके में शुक्रवार की सुबह एक ऊंची इमारत की 42वीं मंजिल पर आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर रोड पर स्थित सालेट 27 की दोनों इमारतों में से एक के आवासीय परिसर में सुबह 10.45 बजे आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इलाहाबाद से आए संत महात्मा अमरेंद्र दास साहेब ने किया सत्संग, प्रसाद वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































