Jamshedpur : बागुनहातु के सरकारी विद्यालय में आगजनी, कक्षा एक का कमरा जलकर राख

  • देर रात अराजक तत्वों की करतूत, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
  • सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु स्थित उत्क्रमित मध्य सरना विद्यालय बागुनहातु में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आगजनी की यह घटना गुरुवार देर रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना में विद्यालय का कक्षा एक का कमरा पूरी तरह जल गया। कमरे में रखी किताबें, शिक्षण सामग्री और डेस्क-बेंच आग की भेंट चढ़ गईं। आगजनी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और विद्यालय को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आगजनी की घटना को किसने और किन कारणों से अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : 47 साल पुराने जर्जर बिजली खंभे और नंगे तार बने जानलेवा

प्रभारी प्रधानाध्यापक को सुबह मिली जानकारी

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि स्कूल के पड़ोस में रहने वाले कंचन दत्ता का रात करीब 1:00 बजे फोन आया था, लेकिन वे फोन नहीं उठा सके। सुबह करीब 6:00 बजे जब उन्होंने वापस कॉल किया तो कंचन दत्ता ने बताया कि विद्यालय में आग लग गई थी और पुलिसकर्मी कमरे की चाबी मांग रहे थे। आग बुझाए जाने की सूचना मिलने के बाद मुकेश कुमार ठाकुर तत्काल विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कक्षा एक का कमरा पूरी तरह जलकर राख हो चुका है और उसमें रखा कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि किताबें, टीचिंग मटेरियल और डेस्क-बेंच पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : बहरागोड़ा में एनएच-18 किनारे जंगल में लगी आग, सैकड़ों पौधे जलकर नष्ट

झरिया मोड़ के पास आग से मचा हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 स्थित झरिया मोड़ के समीप बुधवार दोपहर जंगल…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली के डांगोडीह में बंद मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

शनिवार देर रात की घटना, दमकल की देरी पर उठे सवाल जमशेदपुर : कपाली के डांगोडीह इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद पड़े…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *