जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना के ASI सुभाष रजक पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और जबरन समझौता कराने का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच के साथ दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी 12 सितंबर 2025 को गोलमुरी थाना में दर्ज हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए उन्हें 22 अक्टूबर को थाना बुलाया गया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान एसआई सुभाष रजक ने थाना परिसर में व्यक्ति के साथ गाली-गलौच व मारपीट भी की. साथ ही व्यक्ति का मोबाइल भी तोड़ दिया गया एवं 800 रुपए भी छीने गए.
दर्ज़ शिकायत के अनुसार मारपीट के बाद पीड़ित को देर शाम तक थाने में रोक कर रखा गया और जबरन कागज पर हस्ताक्षर कराए गए, जिसमें लिखा था कि वे सुरक्षित घर लौट गए हैं और उनके बीच कोई विवाद नहीं है। पीड़ित ने कहा कि डर और दबाव के कारण उन्हें मजबूरन हस्ताक्षर करने पड़े।
पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, एसएसपी कार्यालय से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :















































