Jamshedpur: नाबालिग बेटी की गुमशुदगी केस में पूछताछ के दौरान पिता से ASI ने की मारपीट, जबरन कराए हस्ताक्षर

जमशेदपुर:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना के ASI सुभाष रजक पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और जबरन समझौता कराने का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच के साथ दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी 12 सितंबर 2025 को गोलमुरी थाना में दर्ज हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए उन्हें 22 अक्टूबर को थाना बुलाया गया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान एसआई सुभाष रजक ने थाना परिसर में व्यक्ति के साथ गाली-गलौच व मारपीट भी की. साथ ही व्यक्ति का मोबाइल भी तोड़ दिया गया एवं 800 रुपए भी छीने गए.

दर्ज़ शिकायत के अनुसार मारपीट के बाद पीड़ित को देर शाम तक थाने में रोक कर रखा गया और जबरन कागज पर हस्ताक्षर कराए गए, जिसमें लिखा था कि वे सुरक्षित घर लौट गए हैं और उनके बीच कोई विवाद नहीं है। पीड़ित ने कहा कि डर और दबाव के कारण उन्हें मजबूरन हस्ताक्षर करने पड़े।

पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, एसएसपी कार्यालय से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur : जुगसलाई में फायरिंग से सनसनी : अज्ञात अपराधियों ने युवक पर बरसाई गोलियां, टीएमएच में भर्ती

 

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time