- मिल्लत नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात अपराधियों ने ज़ाफर अली नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से ज़ाफर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया। बताया गया कि ज़ाफर गोलमुरी बाजार में चिकन की दुकान चलाता है और शुक्रवार की शाम वह अपने साथी के साथ किसी निजी कार्य से मिल्लत नगर स्थित जुगसलाई फाटक के पास पहुंचा था। तभी घात लगाए अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और तीन गोलियां ज़ाफर को लगीं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल डैम में मिली प्राचीन शिव मूर्ति, राजा विक्रमादित्य काल के होने की संभावना

सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है — यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है या किसी आपराधिक गिरोह की साजिश, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some



















































