Jamshedpur : बेलडीह स्कूल की शिक्षिका को बंधक बनाया, नौ लाख के गहने व नकद की लूट

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-10 स्थित आदर्श पथ के बरदान कॉलोनी में सोमवार की रात करीब नौ बजे रिटायर्ड शिक्षिका को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया, बाइक सवार चार युवकों ने बेल्डीड स्कूल की शिक्षिका मेरी मिंज के घर धावा बोला और हथियार के बल पर बंधक बनाकर अलमीरा में रखे करीब आठ से नौ लाख के गहने और 50 हजार कैश लूटकर फरार हो गये। अपराधी करीब आधा घंटा तक पूरे घर को खंगालते रहे.

आलमारी से गहने और 50 हजार रुपये निकाला

घटना के बाद पीड़िता मेरो मिंज ने बताया कि उनके पति कुछ देर पहले ही घर से बाहर निकले थे। वह अपने किरायेदार निरंजन आदि के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान के बाइक पर सवार होकर चार युवक आये। सभी हथियार से लैस थे हथियार के बल पर युवकों ने उन्हें और किरायेदार निरंजन की एक कमरे में बंद कर दिया, फिर घर में रखे आलमारी से गहने और 50 हजार कैया निकाल लिये। युवकों ने पूरे घर को खंगाला इस दौरान सभी बार-बार श्रेया नामक युक्तों के बारे में पूछ रहे थे। युवकों ने विरोध करने पर मारपीट पी की मेरी मिंज ने बताया कि उनके पति का मेडिकल शॉप था, जो अब बंद हो चुका है।

सीसीटीवी के फुटेज खंगाला जा रहा है

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला, जिसमें चारों युवकों की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है। चारों युवक मारक पहने हुए थे। थानेदार गुलाम रब्बानी ने कहा कि चार युवकों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में मिली है। कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

    जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

    Spread the love

    Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

    जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time